पूर्व राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर उदयपुर में भी शुक्रवार को नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने की. नगर निगम सभागार में बीजेपी महिला मोर्चा की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में महिला पदाधिकारियों ने राष्ट्र निर्माण और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी पर मंथन किया. इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष और पूर्व महापौर रजनी डांगी ने संबोधित करते हुए राजमाता के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनसे प्रेरणा लेने की बात कही. वहीं महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने चुनाव में किसी प्रत्याशी को नहीं देख कर संगठन को जीताने का आह्वान किया. गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया ने भी इस मौके पर राजमाता के सादगी पूर्ण जीवन को याद किया और उनके पथचिन्हों पर चलते हुए उनसे सीख लेने की बात कही.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2NGrWpH
No comments:
Post a Comment