बंद रहा माउंट आबू, पर्यटक रहे परेशान - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, October 4, 2018

बंद रहा माउंट आबू, पर्यटक रहे परेशान

सिरोही जिले एवं प्रदेश की सबसे ऊंची पर्वतीय पर्यटन नगरी माउंट आबू में बुधवार को बिल्डिंग बायलॉज को लेकर अनिश्चितकालीन बंद का दौर जारी रहा. शहर की सभी दुकानें, मेडिकल स्टोर, नक्की झील नौकायन समेत शहर की सभी निजी स्कूल इस बंद में शामिल रहे. पूरे शहर में बंद का असर देखा गया. माउंट आबू की नक्की झील पर आमसभा को आयोजित की गई जिसमें बिल्डिंग बायलॉज लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन एवं नेताओं के भाषण चलते रहे. इसी दौरान पूर्व मुख्य सचेतक रतन देवासी भी कार्यक्रम स्थल पहुंचे और सरकार पर जमकर निशाना साधा. देवासी का कहना था कि सरकार माउंट आबू की जनता के प्रति गंभीर नहीं है. देवासी ने बातों ही बातों में स्वायत्त शासन मंत्री श्री चंद कृपलानी पर भी निशाना साधते नजर आए. आमसभा के बाद सभी लोग माउंट आबू की सड़कों पर निकले और मौन जुलूस सरकार के विरोध प्रदर्शन करते नजर आए.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2zQbvmL

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages