राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ सचिन पायलट ने बुधवार को बीजेपी पर पलटवार करते हुए वर्तमान सरकार की जमकर आलोचना की. पायलट ने कहा कि वसुंधरा राजे सरकार तिकड़म लगाकर 5 साल पूरे कर रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व और सीएम वसुंधरा के रास्ते अलग-अलग हैं. उन्होंने बीजेपी के उन बयानों का खंडन भी किया जिनमें कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाए गए हैं. उन्होंने कहा कि हमारे नेताओं में कोई भी मतभेद नहीं है, प्रदेश में कांग्रेस हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में मिलकर चुनाव लड़ रही है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2ygOreS
No comments:
Post a Comment