इंटर स्टेट बैडमिंटन चैम्पियनशिप की विजेता बनी दिल्ली - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, October 13, 2018

इंटर स्टेट बैडमिंटन चैम्पियनशिप की विजेता बनी दिल्ली

उदयपुर में आयोजित इंटरस्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुक्रवार को समापन हुआ. 4 दिवसीय इस चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबलों में दिल्ली की जूनियर और सीनियर टीमों ने दोनों ही वर्गों में जीत हासिल करते हुए चैम्पियनशिप अपने नाम की. इस चैंपियनशिप में हरियाणा टीम रनर अप रही. समापन समारोह में विभिन्न वर्गो में विजेता और उपविजेता रही टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया. आयोजन समिति के अध्यक्ष यशवंत आचलिया ने बताया कि डेढ़ दशक बाद झीलों की नगरी में हुई इस चैंपियनशिप में 7 राज्यों के करीब 250 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया. समापन समारोह के अवसर पर आयोजित हुए कार्यक्रम में राजस्थान बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष महेश ईनाणी, सचिव के.के शर्मा सहित खेल जगत से जुड़े कई लोग मौजूद रहे.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2pRSASE

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages