भरतपुर के केंद्रीय विद्यालय में शुक्रवार को मशहूर जादूगर विकास ने मैजिक शो दिखाकर बच्चों को रोमांचित कर दिया . मैजिक शो का शुभारंभ प्राचार्य नेमसिंह फौजदार ने दीप प्रज्वलन कर किया . इस दौरान जादूगर विकास ने हवा में भारत माता को लहरा कर बच्चों में देशभक्ति की भावना पैदा की तो वहीं दहेज़ के लिए बहुओं को जलाकर मार देने की घटनाओं पर कटाक्ष करते हुए जीवित युवती को जलाकर बेटी बचाओ का संदेश दिया . कलाकार विकास ने कागज से फूल बनाकर ,तलवार के बीचो-बीच लड़की को लटकाकर अपनी जादुई कला का प्रदर्शन कर सभी को अचंभित कर दिया . उन्होंंने मंच पर नोटों की बारिश कर बच्चों में उत्साह पैदा कर दिया . करीब 2 घंटे के शो में जादूगर विकास ने स्वच्छ भारत अभियान की भी झलक दिखाई, उन्होंने माता- पिता सहित गुरुजनों का सम्मान करने की भी बच्चों को जादू के माध्यम से सीख दी .from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2NE7Rjr
No comments:
Post a Comment