आतंकी छिपे होने की खबर के बाद पुलिस ने की मॉल की घेराबंदी - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, October 5, 2018

आतंकी छिपे होने की खबर के बाद पुलिस ने की मॉल की घेराबंदी

जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में स्थित ट्राइटन मॉल में आतंकी छिपे होने की सूचना मिलने पर पुलिस कमिश्नरेट में हड़कंप मच गया. आतंकी होने की सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासन, सिविल डिफेंस व फायर ब्रिगेड़ टीम मौके पर पहुंची. आतंकी होने की खबर होने के चलते मौके पर क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) व ईआरटी टीम भी मौके पर पहुंची. तमाम सुरक्षा एजेंसियों के जवानों ने मॉल की घेराबंदी कर मॉल में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. मॉल में आतंकी होने की जानकारी लगते ही मॉल में मौजूद कर्मचारी भी दहशत में आ गए. पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जाप्ते ने मॉल के भीतर चप्पे-चप्पे की तलाशी ली लेकिन मौके पर कुछ भी संदिग्ध नहींं पाया गया. पूरे सर्च आॅपरेशन के बाद अधिकारियों ने इसे मॉक ड्रिल बताया तो सभी ने राहत की सांस ली . मॉक ड्रिल के दौरान सभी सुरक्षा एजेंसियों का रिस्पॉस टाइम भी जांचा गया. देर से आई टीमों को मौके पर ही सुधार करने के निर्देश भी दिए गए.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2yaoKg8

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages