समाजसेवी ने 450 छात्र-छात्राओं को बांटे स्कूल बैग - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, October 5, 2018

समाजसेवी ने 450 छात्र-छात्राओं को बांटे स्कूल बैग

बाड़मेर जिले के एक गांव मे एक समाजसेवी की ओर से सैकड़ों विद्यार्थियो को स्कूल बैग वितरण करने की पहल की गई. इस पहल को ग्रामीणों ने दिल खोल कर सराहा. बाड़मेर के धारासर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और बालिका विद्यालय धारासर में समाजसेवी व भामाशाह मोहनलाल हुडा ने कुल 450 छात्र-छात्राओं को वाटर प्रूफ स्कूल बैग वितरित किए. इस मौके पर मोहनलाल हुडा ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करते हुए सफलता प्राप्त करके और अपने गांव, जिले व राष्ट्र का नाम रोशन करने की बात कही. इस मौके पर प्रधान कुम्भाराम सेंवर, सरपंच जालूराम धन्दे, चोलाराम जाखड़, पतगिरी गोस्वामी, गोगाराम सियाग, सिमरथाराम जाखड़ सहित सैकड़ों ग्रामीण, विद्यालय के कर्मचारी व विद्यार्थी मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन बसन्त कुमार जाणी ने किया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Cs7oQC

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages