आईओसीएल ऑयल डिपो में आग की अफवाह, हुई मॉक ड्रिल - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, October 21, 2018

आईओसीएल ऑयल डिपो में आग की अफवाह, हुई मॉक ड्रिल

चित्तौड़गढ़ में शनिवार को आईओसीएल ऑयल डिपो में आग लगने की अफवाह फैल गई. इस झूठी खबर की आड़ में मॉक ड्रिल हुई. इस पूरी प्रक्रिया में आईओसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन केवल खानापूर्ति करते नजर आया. चित्तौड़-निम्बाहेड़ा मार्ग पर ओछड़ी में स्थित इण्डियन ऑयल डिपो में आग लगने की सूचना जिला मुख्यालय स्थित पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी गई. डिपो में आग लगने की घटना हालांकि मॉक ड्रिल थी, लेकिन इसने डिपो प्रशासन और जिला प्रशासन की पोल खोलकर रख दी. डिपो कर्मचारी परिसर में लगी आग को बुझाने के लिए ड्रामा करते नजर आए, वहीं जिला प्रशासन के अधिकारी धीरे-धीरे मौके पर पहुंच रहे थे. आग पर काबू पाने का ड्रामा खत्म होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और डिपो कार्मिकों से सुरक्षा की दृष्टि से सवाल करने पर सभी बगले झांकते नजर आए. मौके पर पहुंचे उपखण्ड अधिकारी ने कहा कि डिपो की सुरक्षा में कुछ खामियां पाई गईं हैं जिनके सुधार के लिए निर्देशित किया गया है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2PQDVCY

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages