गौ-तस्करों ने लोगों पर किया पथराव, दो गायों को छोड़कर भागे - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, October 21, 2018

गौ-तस्करों ने लोगों पर किया पथराव, दो गायों को छोड़कर भागे

भरतपुर के कामां क्षेत्र में चोरी व गौ-तस्करी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इसके साथ ही पुलिस गश्त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. कामा थाने से महज दौ सौ मीटर की दूरी पर शीतला माता मंदिर के पास गौ-तस्कर गौवंश को गाड़ियों में भरकर ले जा रहे थे. भनक लगने पर स्थानीय लोगों ने शोर मचाया तो गौ तस्करों ने उन लोगों पर पथराव करना शुरू कर दिया और दो गायों को मौके पर छोड़ कर फरार हो गए, जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी. सूचना के बाद भी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची जिससे नाराज लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. साथ ही भरतपुर क्षेत्र का आईजी मालिनी अग्रवाल और एसपी केसर सिंह शेखावत को मामले से अवगत कराया. बाद में कामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गौ-तस्करों ने जो गायें छोड़ी थीं उन्हें गौशाला भिजवाया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2CYvC5h

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages