धौलपुर जिले की बसेड़ी और नादनपुर थाना पुलिस ने प्रतिबंधित चंबल बजरी माफिया के खिलाफ कार्रवाई की है.पुलिस उप अधीक्षक अतुल साहू ने नाकाबंदी के दौरान बाड़ी की तरफ से आ रहे ट्रको की लाइन देखी.पुलिस ने ट्रकों को चेक किया तो उनमें चम्बल बजरी भरी हुई थी. बजरी माफिया ट्रकों के ऊपर तिरपाल डाल कर प्रतिबंधित चम्बल बजरी को उत्तर प्रदेश की तरफ बिक्री के लिए ले जा रहे थे. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रकों को अपने कब्जे में ले लिया और दो बजरी माफिया को हिरासत में ले लिए गए और शेष अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. ये चम्बल बजरी बाबू महाराज के चम्बल घाट से भर कर लाए थे.पुलिस ने आधा दर्जन ट्रकों को जब्त कर लिया है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Omqr4W
No comments:
Post a Comment