डूंगरपुर जिले में नगर परिषद की ओर से 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत बेटियों को सशक्त और आत्मरक्षा के लिए आत्म निर्भर बनाने के लिए चलाए गए जूडो कराटे प्रशिक्षण के पहले चरण का समापन हुआ. इस अवसर पर आयोजित समारोह में 5 बेटियों को ब्राउन बेल्टऔर 25 बेटियों को येलो बेल्ट से नवाजा गया. बेटियों ने प्रशिक्षण के बारे में अनुभव सुनाए और जीवन में इसकी जरूरत को समझाया. सभापति केके गुप्ता ने कहा कि आगे भी शहर की बेटियों की तरह ही महिलाओं को भी जूडो कराटे सीखने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा. जिसकी शुरुआत जल्द ही नगर परिषद की ओर से की जाएगी. कराटे के मुख्य प्रशिक्षक राकेश सिंह और विपिन सिंह ने 7 माह के आयोजन की सफलता के बारे में बताते हुए बेटियों को ब्राउन और येलो बेल्ट से नवाजा. लायंस क्लब की ओर से सभी 50 कराटे ट्रेनीज को सम्मानित किया गया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2IXnj9J
No comments:
Post a Comment