हाड़ौती के किसान संगठनों ने शुरू किया भामाशाह मंडी में आंदोलन - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, October 9, 2018

हाड़ौती के किसान संगठनों ने शुरू किया भामाशाह मंडी में आंदोलन

कोटा की भामाशाह मंडी में किसान सोयाबीन व उड़द बेचने आने लगे हैं, लेकिन समर्थन मूल्य पर इन जिंसों की अभी खरीद शुरू नहीं हुई है. इस मामले को लेकर हाड़ौती के किसान संगठनों की अखिल भारतीय संघर्ष समन्वय समिति ने कोटा भामाशाह मंडी में सोयाबीन व उड़द की खरीद शुरू करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. साथ ही व्यापारियों से समर्थन मूल्य पर ही जिंसों की खरीद करने के लिए बातचीत की. किसानों से भी बातचीत कर यह समझाया कि वे समर्थन मूल्य से नीचे अपनी उपज नहीं बेचें. अगर कोई व्यापारी समर्थन मूल्य से नीचे जिंस खरीदे तो उस व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाएं. इसके लिए मंडी में अखिल भारतीय संघर्ष समन्वय समिति की ओर से जनजागरण अभियान चलाया गया. वहीं किसान नेताओं से जिला प्रशासन से अपील की कि वह समर्थन मूल्य पर सोयाबीन व उड़द की जल्द से जल्द खरीद शुरू करे.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Nwc2Od

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages