खाजूवाला के अंतिम छोर पर बैठे किसानों का पिछले तीन दिनों से सिंचाई के लिए पानी की मांग को लेकर धरना जारी है. धरने के तीसरे दिन सोमवार को चार किसान भूख हड़ताल पर बैठे. किसानों ने कहा कि जब तक उन्हें पूरा पानी नहीं मिलेगा तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी. गौरतलब है कि खाजूवाला क्षेत्र की केवाईडी, केजेडी, बीजीएम नहरों के किसान पिछले तीन दिनों से बीजीएम नहर की आरडी 20 पर धरने पर बैठे हैं. किसानों की इस मांग को लेकर किसी भी विभाग की ओर से तीसरे दिन भी सुध नहीं ली तो 4 किसानों ने भूख हड़ताल शुरू की.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2OIwcJP
No comments:
Post a Comment