रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल में लगा 'सियासी' तड़का, गतिरोध कायम - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, October 1, 2018

रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल में लगा 'सियासी' तड़का, गतिरोध कायम

प्रदेश में चल रही रोडवेजकर्मियों की हड़ताल में अब सियासी तड़का लग गया है. 14 दिन से चक्का जाम हड़ताल पर चल रहे रोडकर्मियों के पक्ष में कांग्रेस अब खुलकर सामने आ गई है. कांग्रेस के इस दांव को बीजेपी ने कर्मचारियों को भड़काने वाली सियासत बताया है. कांग्रेस का कहना कि सरकार रोडवेज कर्मचारियों समेत अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे अन्य कर्मचारियों से बात तक नहीं कर रही है. प्रजातंत्र में सबको अपनी बात कहने का हक है, लेकिन राज्य सरकार सुनने तक को तैयार नहीं है. कर्मचारियों का समर्थन करने पर परिवहन मंत्री युनूस खान का कहना है कि कांग्रेस कर्मचारियों को भड़का रही है. वहीं बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी का कहना है कि वो सभी घटनाक्रमों पर नजर बनाए हुए हैं. समस्या को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2IsLSeF

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages