कोटपूतली में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर-दूर तक दिखा धुएं का गुब्बार - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, October 1, 2018

कोटपूतली में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर-दूर तक दिखा धुएं का गुब्बार

जयपुर के कोटपूतली इलाके में रविवार को सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग की भीषणता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि आग से उठे धुंए का गुब्बार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था. आग धानकु केमिकल फैक्ट्री में लगी. आग के दौरान फैक्ट्री में एक के बाद एक कई धमाके हुए. आग की सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. दमकलकर्मियों ने आसपास की जगह से लोगों को हटवाया. बाद में बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. फैक्ट्री में आग से बचाव के सुरक्षा उपकरणों पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं. आग लगने के कारणों में फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2zGxJHJ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages