हरमाडा थाना क्षेत्र के अजमेर दिल्ली हाई-वे स्थित अप्पू घर के पास प्लास्टिक के एक गोदाम में आग लग गई और आग लगते ही आसमान में चारों तरफ धुएं का गुबार छा गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची दौलतपुरा चौकी की पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी. फायर बिग्रेड ने करीब 1 घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पुलिस ने बताया कि गोदाम के पास प्लास्टिक की केबिल को गला कर प्लास्टिक का रोल बनाया जाता है और वहां भट्टियां चल रही थीं. प्लास्टिक को गलाने की और कच्चा माल पास में ही पड़ा था. वहां जहां भट्टी से निकली चिंनगारी कच्चे माल पर गिरी और आग पकड़ ली. आग पकड़ते ही वहां काम कर रहे मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू पा नहींं सके.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2qeWtBj
No comments:
Post a Comment