बुकी 2.80 लाख रुपए समेत गिरफ्तार, मिला 1 करोड़ का हिसाब-किताब - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, October 26, 2018

बुकी 2.80 लाख रुपए समेत गिरफ्तार, मिला 1 करोड़ का हिसाब-किताब

झुंझुनूं में एसपी ने सटोरियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है. इसी क्रम में बीती रात भी एक स्पेशल टीम ने एक बुकी को धर दबोचा. पुलिस ने इस बुकी के पास 2 लाख 80 हजार रुपए नकद और एक करोड़ से ज्यादा का हिसाब- किताब बरामद किया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि पकड़े गए बुकी के संपर्क सीकर, बीकानेर, हनुमानगढ़, जयपुर, मुंबई और कोलकाता के सटोरियों से भी है. पुलिस को सूचना मिली थी कि सीतसर गांव में एक मकान में मूलत: घासी का बास नूनियां गोठड़ा का रहने वाला नागेश जाट सट्टा चलाता है. जिसके बाद स्पेशल टीम के साथ सीओ सिटी ममता सारस्वत ने दबिश दी. नागेश को सट्टा लगवाते हुए ही गिरफ्तार कर लिया गया. मौके से मोबाइल और एलईडी आदि भी जब्त किए गए. इसके अलावा उसके पास रजिस्टरों में करीब एक करोड़ रुपए का हिसाब किताब मिला है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2CInWDf

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages