आभानेरी फेस्टिवल : कलेक्टर ने ढोल बजाकर किया शुभारंभ - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, October 13, 2018

आभानेरी फेस्टिवल : कलेक्टर ने ढोल बजाकर किया शुभारंभ

विश्व प्रसिद्ध आभानेरी में दो दिवसीय आभानेरी फेस्टिवल का शुभारंभ गुरुवार की रात दौसा के कलेक्टर नरेश शर्मा ने ढोल बजाकर किया. इस दौरान सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया. इस सांस्कृतिक संध्या में राजस्थानी, हरियाणवी और पंजाबी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं और देर रात तक समां बांधे रखा. राजस्थानी कलाकारों ने कच्छी घोड़ी नृत्य का प्रदर्शन कर सभी का मनोरंजन किया. इस कार्यक्रम में मयूर नृत्य, कालबेलिया नृत्य, भवाई नृत्य, मशक वादन आदि का भी आयोजन किया जा रहा है. दिन के समय यहां देशी और विदेशी पर्यटक जहां गहरी और आकर्षक दिखने वाली सीढ़ीनुमा चांद बावड़ी का लुत्फ उठाते नजर आए वही आभानेरी फेस्टिवल में हो रहे कार्यक्रमों का भी आनंद लेते दिखे.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2CH0R4j

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages