आमेट थाना क्षेत्र में 12 घंटे में दो जगह निकले अजगर, ग्रामीणों में खौफ - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, October 13, 2018

आमेट थाना क्षेत्र में 12 घंटे में दो जगह निकले अजगर, ग्रामीणों में खौफ

राजसमंद के आमेट थाना क्षेत्र में पिछले बारह घण्टों में दो जगह अजगर निकलने से ग्रामीणों में खौफ का माहौल है. स्थानीय युवाओं और वन्यजीव प्रेमियों ने हिम्मत दिखाते हुए लीकी गांव में करीब दस से बाहर फीट लम्बे अजगर को पकड़कर वन विभाग के हवाले किया जबकि सेलागुडा में युवाओं ने दस फीट लम्बे अजगर को पकड़कर बोरे में बंद किया और जंगल में ले जाकर छोड़़ दिया. वन विभाग के अनुसार बदलते मौसम में उमस से परेशान अजगर अब बाहर का रास्ता देख रहे हैं. उन्होंने बताया कि खेतों में अचानक मिले अजगर से सावधान रहने की जरूरत है लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है. यदि कहीं भी ऐसी हालत में जानवर नजर आता है तो तुरन्त वन विभाग को सूचना दें. लेकिन अप्रशिक्षित युवा उसे पकड़़ने की जुगत में खतरा नहीं उठाएं.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2CeXxg5

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages