डिग्गी पैलेस में राजस्थान हैरिटेज वीक का हुआ शानदार आगाज - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, October 26, 2018

डिग्गी पैलेस में राजस्थान हैरिटेज वीक का हुआ शानदार आगाज

राजधानी जयपुर के डिग्गी पैलेस में राजस्थान हैरिटेज वीक का शानदार आगाज हुआ. हैरिटेज वीक के पहले दिन आयोजित फैशन शो में राजस्थान के मास्टर क्राफ्ट्स मैन के साथ-साथ राज्य के प्रमुख फैशन डिजाइनर्स ने अपने उत्कृष्ट कलेक्शन प्रदर्शित किए. मास्टर क्राफ्ट्समैन की ओर से कोटा डोरिया, खादी, चंदेरी, ब्लॉक-प्रिंट, जरी और गोटा पत्ती के कलेक्शन को प्रदर्शित करने के साथ शाम के शो की शुरुआत हुई. इसके बाद बीबी रसल, राज नीरल बबुता, विधि सिंघानिया और रीना सिंह जैसे टॉप डिजाइनरों का कलेक्शन प्रदर्शित किया गया. मॉडल्स ने पहली बार राजकुमारी दीया कुमारी फाउंडेशन की ओर से तैयार कराए गए परिधान रैंप पर प्रदशित किए . बीबी रसेल का कलेक्शन पूरी तरह से खादी पर आधारित है, जो तेजी से वैश्वीकृत हो रही इस दुनिया में पारम्परिक डिजाइनों और तकनीकों की विशिष्टता को संरक्षित रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे स्थानीय कारीगरों के जादुई बुनाई को समर्पित है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2q9Xtqu

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages