भाजयुमो ने आयोजित किया नवमतदाताओं का अभिनंदन कार्यक्रम - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, October 26, 2018

भाजयुमो ने आयोजित किया नवमतदाताओं का अभिनंदन कार्यक्रम

चूरू जिले के तारानगर स्थित चौधरी गेस्ट हाउस में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से नवमतदाता व छात्रनेता अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ. जिसकी अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मो. तैयब ने की. कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से नव मतदाता युवाओं का माला पहनाकर स्वागत किया गया. इसके अलावा अतिथियों ने एबीवीपी के नवमनोनित छात्रसंघ पदाधिकारियों और छात्र नेताओं का अभिनंदन किया. वक्ताओं ने कहा कि युवा सही नेता को चुनकर देश की दिशा व दशा को बदल सकते हैं.इसके लिए जाति, धर्म व प्रलोभन से परे होकर मतदान करना ही युवाओं की प्राथमिकता होनी चाहिए. मुख्य अतिथि भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक चोटिया थे.विशिष्ठ अतिथि पालिका वित्त समिति अध्यक्ष राकेश जांगिड़, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महावीर पूनिया, विधानसभा प्रभारी सुमित महलाना थे.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2CIo05X

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages