कोटा में अदालत परिसर में पत्नी ने पति की पिटाई कर दी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कोर्ट परिसर में अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. लोग पति- पत्नी के बीच हो रहे झगड़े को देखते रहे.इस दौरान कुछ लोगों ने बीच- बचाव भी किया. गुस्साई महिला ने पति के गाल पर चांटे मारे. आक्रोशित महिला यहा ही नहीं रुकी उसने अपने चप्पल उतार कर अपने पति को पीटना चाहा. पति- पत्नी के बीच हुई इस लड़ाई को वहां मौजूद लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. फिर सोशल मीडिया इसे वायरल कर दिया. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था. इसी सिलसिले में दोनों वकील के पास आए थे. अचानक बात बिगड़ी और लड़ाई हो गई.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2AnBaUk
No comments:
Post a Comment