मुकंदरा टाइगर रिजर्व में दो पैंथर्स में खूनी संघर्ष, एक की मौत - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, October 23, 2018

मुकंदरा टाइगर रिजर्व में दो पैंथर्स में खूनी संघर्ष, एक की मौत

हाड़ौती अंचल के वन्यजीव प्रेमियों के लिए बुरी खबर है. मुकंदरा टाइगर रिजर्व में अपने साम्राज्य को लेकर दो पैंथर्स में खूनी संघर्ष हुआ , जिसमें एक की मौत हो गई . मामला टाइगर रिजर्व की रावतभाटा रोड स्थित कोलीपुरा रेंज का है. सेल्जर वनक्षेत्र में पांच दिन पहले टेरिटरी के लिए आपस में पैंथर्स भीड़ गए थे. वन विभाग को दोनों पैंथर्स में हुए खूनी संघर्ष का पता तीन दिन बाद वनकर्मियों के जंगल में गश्त के दौरान पैंथर का शव मिलने पर चला. 72 घंटे बाद क्षत विक्षत हालत में मिले शव का वन विभाग ने 19 अक्टूबर को डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड गठित करके कोलीपुरा रेंज कार्यालय में पोस्टमार्टम करवाया. जिसकी प्राथमिक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि खूनी संघर्ष में मारा गया पैंथर्स 3 साल का था. डॉक्टर्स ने बताया है कि पैंथर के गले में बड़े पैंथर द्वारा किए गए हमले के घाव के गहरे निशान हैं. हमले के दौरान घाव से तेजी से खून बहने से उसकी मौत हुई है. मुकंदरा टाइगर रिजर्व की कोलीपुरा रेंज में इस समय 12 से 13 पैंथर्स हैं.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2CAEuwV

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages