प्रिंसिपल पर छात्राओं के अफेयर की अफवाह फैलाने के आरोप में हुआ हंगामा - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, October 7, 2018

प्रिंसिपल पर छात्राओं के अफेयर की अफवाह फैलाने के आरोप में हुआ हंगामा

नागौर की ग्रामोत्थान विद्यापीठ में स्कूल की प्रिंसिपल पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं. शनिवार को स्कूल शुरू होते ही स्टॉफ, छात्र-छात्राएं व अभिभावक स्कूल में पहुंचे व जमकर हंगामा किया. अभिभावकों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि स्कूल में छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं. छात्राओं ने कहा कि प्रिंसिपल मैडम खुद लडक़े-लड़कियों के अफेयर कराती हैं. शिक्षकों के छात्राओं के साथ अफेयर की अफवाहें फैलाती हैं. छात्र-छात्राओं ने स्कूल के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. करीब एक घंटे तक हुए हंगामे के बीच अभिभावकों ने टीसी देने की मांग की. घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची. स्कूल में छात्राओं द्वारा हंगामा करने की जानकारी मिलने पर संस्था के पदाधिकारी के.राम बागड़िया भी मौके पर पहुंचे व अभिभावकों के साथ बातचीत की.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2zWfj61

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages