आचार संहिता लगने से बीच में रुकी आवास योजना के 1064 फ्लैट्स की लॉटरी - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, October 7, 2018

आचार संहिता लगने से बीच में रुकी आवास योजना के 1064 फ्लैट्स की लॉटरी

बीकानेर में शनिवार को नगर विकास न्यास की ओर से मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 1064 फ्लैट्स के लिए निकाली जा रही लॉटरी बीच में रोक दी गई. आचार संहिता लगने के बाद एलआईजी फ्लैट्स की लॉटरी को पेंडिग रखना पड़ा. रवींद्र रंगमंच पर आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 1064 फ्लैट के लिए 26,017 लोगों ने आवेदन किया था, जिन्हें लॉटरी के माध्यम से फ्लैट आबंटित किए गए. ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स की लॉटरी तो निकाली गई लेकिन एलआईजी फ्लैट्स की लॉटरी को पेंडिग रखा गया है. जिला कलेक्टर डॉ एन के गुप्ता ने कहा कि पहले लॉटरी निकालने से आवेदक अच्छी तरह से अपने फ्लैट की देखपरख कर सकेंगे. (रिपोर्ट- रवि विश्नोई)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2C0o0h7

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages