तेरापंथ युवक परिषद ने चलाया ब्लड डोनेशन अभियान - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, October 15, 2018

तेरापंथ युवक परिषद ने चलाया ब्लड डोनेशन अभियान

छापर कस्बे के कालू कल्याण केंद्र में रविवार को तेरापंथ युवक परिषद छापर के तत्वावधान में मेगा ब्लड डोनेशन अभियान चलाया गया. मुख्य अतिथि थानाधिकारी मनोज कुमार व तेरापंथ सभा अध्यक्ष मदन सिंह दुधोड़िया व कालू वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष माणकचंद बुच्चा ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया. मुनि तत्वरुचि तत्व ने इस अवसर पर कहा कि समाज परस्पर सहयोग से चलता है. रक्तदान महादान है रक्तदान से किसी को जीवनदान मिलता है. मनोज कुमार ने कहा कि ऐसे पुण्य के कार्य से समाज में सकारात्मकता को बढ़ावा मिलता है. तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष सौरभ भूतोड़िया ने बताया कि अखिल भारतीय युवक परिषद ने पूर्व में शिविर का आयोजन कर एक दिन मे एक लाख यूनिट रक्तदान का एक कीर्तिमान बनाया है जो कि गिनीज बुक में रिकॉर्ड हुआ है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2OrISFi

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages