इज्तेमाई निकाह सम्मेलन में 86 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, October 15, 2018

इज्तेमाई निकाह सम्मेलन में 86 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ

समाज सुधार आंदोलन के तहत फिजूलखर्ची रोकने के लिए कोटा में रविवार को पंचायत अंसारियान समिति की ओर से पॉलिटेक्निक ग्राउंड में इज्तेमाई निकाह सम्मेलन हुआ. सम्मेलन में शहर काजी अनवार अहमद की सरपरस्ती में 86 जोड़ों ने निकाह कबूल किया और एक दूजे के हमसफर बने. इस सम्मेलन के लिए राजस्थान के हर जिले से दूल्हा-दुल्हन आए, साथ मध्य प्रदेश से 13 जोड़े इसमें शामिल हुए. निकाह के साथ दूल्हा-दुल्हन को उपहार स्वरूप घरेलू सामान जैसे टीवी, फ्री, वॉशिंग मशीन, कूलर, आभूषण भेंट में दिए गए. सरकार की अनुदान योजना के तहत दुल्हनों के एकाउंट में 15 हजार की राशि में से 10 हजार रुपए ऑन लाइन ट्रांसफर किए गए. 5 हजार रुपए की बाकी राशि मैरिज सर्टिफिकेट बनने पर दिए जाएंगे. ऐसे में पंचायत अंसारियान का यह 18वां सामूहिक निकाह सम्मेलन रहा.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2IWxMSV

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages