ओएसिस-2018 की स्टार नाइट में पहुंचे शंकर महादेवन - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, October 31, 2018

ओएसिस-2018 की स्टार नाइट में पहुंचे शंकर महादेवन

विश्व की टॉप यूनिवर्सिटीज में शुमार बिट्स पिलानी में 96 घंटे का नॉन स्टॉप फेस्ट ओएसिस चल रहा है. इस कार्यक्रम में तीसरे दिन सोमवार की रात म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया. इस नाइट को बॉलीवुड के जाने-माने गायकार और संगीत निर्देशक शंकर महादेवन ने खुशनुमा बना दिया. कार्यक्रम में शंकर एहसान और लॉय की जोड़ी को परफॉरमेंस देनी थी लेकिन एहसान के हाथ में चोट लगने से वे नहीं आए और रातभर शंकर महादेवन ने अपने साथी लॉय के साथ एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी. गणेश वंदना के साथ शुरू हुई इस नाइट का समापन शंकर महादेवन के प्रसिद्ध ब्रेथलेस गाने के साथ हुआ. इस दौरान हजारों की संख्या में देश के कोने-कोने से आए विभिन्न कॉलेजों और यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने जमकर मस्ती की. शंकर महादेवन ने पत्रकारों को बताया कि वे 25 साल से कुछ पहले बिट्स पिलानी में बतौर स्टूडेंट ओएसिस में हिस्सा लेने आए थे.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2EQyvqp

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages