अवैध देसी शराब की 19 पेटियां जब्त, एक गिरफ्तार - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, October 31, 2018

अवैध देसी शराब की 19 पेटियां जब्त, एक गिरफ्तार

चुनावों में गड़बड़ी फैलाने और शराब आदि का लालच देकर मतदान को प्रभावित करने के वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी मात्रा में अवैध देसी शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही परिवहन के काम लाए जा रहे वाहन को जब्त किया गया है. करौली सदर थाने के सहायक उपनिरीक्षक रामकेश मीणा ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की बड़ी मात्रा में अवैध शराब लाई जा रही है. इस दौरान एक टैंपो पुलिस को देख कर भागने लगा. पीछा कर रुकवाया गया तो जांच में 19 पेटी 913 पौवे अवैध देसी शराब बरामद हुई. इसके बाद आरोपी भौर सिंह को गिरफ्तार कर लियागया . पुलिस आरोपी से पूछताछ कर लाने और ले जाने का स्थान व शराब के उपयोग की जानकारी जुटाने में लगी है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2ACykuF

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages