ओवल. दूसरी पारी में टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. ओपनर केएल राहुल 07 और साई सुदर्शन 11 रन बनाकर आउट हो गए थे. ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया एक बार फिर बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सकेगी, लेकिन फिर यशस्वी जायसवाल और आकाशदीप ने कमाल कर दिया. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी की. आकाशदीप ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक जड़ा. नाइटवाचमैन के रूप में उतरे आकाशदीप ने 94 गेंद में 12 चौकों की मदद से 66 रनों की पारी खेली. यशस्वी जायसवाल ने सीरीज का दूसरा अर्धशतक जड़ा. वह 164 गेंद में 118 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके और दो छक्के निकले. इसके बाद शुभमन गिल 11 और करुण नायर 17 रन बनाकर आउट हो गए. 229 रनों पर भारत के 5 विकेट गिर गए थे. इसके बाद रवींद्र जडेजा ने अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 77 गेंद में पांच चौकों की मदद से 53 रनों की पारी खेली. ध्रुव जुरेल ने 46 गेंद में 4 चौकों की मदद से 34 रन बनाए. 357 रनों पर भारत के 9 विकेट गिरे तो वाशिंगटन सुंदर ने हल्ला बोल दिया. उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के जड़े. सुंदर ने सिर्फ 46 गेंद में 53 रनों की पारी खेली. वहीं मोहम्मद सिराज 00 पर आउट हुए. प्रसिद्ध कृष्णा जीरो पर नाबाद रहे. इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में जोश टंग ने 125 रन देकर पांच विकेट झटके. इसके अलावा गस एकटिंसन ने 123 रन देकर तीन विकेट लिए. वहीं जैमी ओवरटन को दो विकेट मिले. बता दें कि इस टेस्ट में क्रिस वोक्स चोटिल हो गए हैं. पहली पारी में वह बैटिंग करने नहीं आ सके थे और दूसरी पारी में वोक्स ने गेंदबाजी नहीं की.
from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/JtkT90O
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Saturday, August 2, 2025
Home
क्रिकेट Latest News
क्रिकेट News
क्रिकेट News in Hindi
Cricket News
VIDEO: जडेजा, सुंदर,आकाशदीप ने क्यों देखा लीड्स का वीडियो, ओवल में हारना मना है
VIDEO: जडेजा, सुंदर,आकाशदीप ने क्यों देखा लीड्स का वीडियो, ओवल में हारना मना है
Tags
# क्रिकेट Latest News
# क्रिकेट News
# क्रिकेट News in Hindi
# Cricket News
Share This
About India Tv News
Cricket News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.
No comments:
Post a Comment