VIDEO: दूसरे दिन गिरे 15 विकेट, पिच पर बल्लेबाजी करना क्यों हो रहा है मुश्किल ? - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, August 1, 2025

VIDEO: दूसरे दिन गिरे 15 विकेट, पिच पर बल्लेबाजी करना क्यों हो रहा है मुश्किल ?

ओवल. ओवल टेस्ट में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं. इंग्लैंड ने पहली पारी में 23 रनों की बढ़त बनाई थी, इसलिए दूसरे दिन स्टंप्स तक भारत 52 रनों से आगे है. केएल राहुल दूसरी पारी में भी फ्लॉप रहे, क्योंकि उनके बल्ले से सिर्फ 7 रन निकले. दूसरे दिन स्टंप्स तक यशस्वी जायसवाल ने 51 रन बना लिए हैं और उनके साथ आकाशदीप 4 रन बनाकर खेल रहे हैं.दूसरे दिन भारत ने 204/6 के स्कोर से अपनी पारी को आगे बढ़ाया. करुण नायर ने पहले दिन ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी. खैर दूसरे दिन भारतीय टीम सिर्फ 34 गेंद खेल पाई, जिनमें उनसे अपने बाकी चारों विकेट गंवा दिए. इन 34 गेंदों में टीम इंडिया अपनी पारी में सिर्फ 20 रन और जोड़ पाई. इस तरह भारत की पहली पारी 224 रनों पर समाप्त हुई. करुण नायर ने 57 रन बनाए.बेन डकेट और जैक क्रॉली ने इंग्लैंड को तूफानी शुरुआत दिलाई. दोनों ने मिलकर 6 से ज्यादा के रन-रेट से इंग्लैंड की पारी को आगे बढ़ाया और दोनों ने 13वें ओवर में ही टीम का स्कोर 90 के पार पहुंचा दिया था. डकेट और क्रॉली ने 92 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की, लेकिन डकेट 43 रन बनाकर आउट हो गए. क्रॉली ने 64 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होने के बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो चला था.जो रूट ने 29 रन बनाए, वहीं हैरी ब्रूक अंत तक क्रीज पर टिके रहे और 53 रन बनाकर आउट हुए. 92 रनों तक इंग्लैंड ने एक भी विकेट नहीं गंवाया था, लेकिन उसने अपने सारे 10 विकेट अगले 155 रनों के भीतर गंवा दिए. दरअसल इंग्लैंड के 9 विकेट गिरे, फिर भी उसे ऑलआउट घोषित कर दिया गया. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि क्रिस वोक्स चोट के कारण पांचवें टेस्ट से बाहर हो चुके हैं. भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने तेजतर्रार अंदाज में पारी की शुरुआत की. जायसवाल ने 44 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. मजे की बात यह रही कि जायसवाल ने जबरदस्त सिक्स के साथ अपनी फिफ्टी पूरी की. केएल राहुल सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए, वहीं साई सुदर्शन पिच में असामान्य उछाल का शिकार बने, जो 11 रन बनाकर आउट हो गए.

from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/FWklC2R

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages