मैनचेस्टर. भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर बुधवार से शुरू हुआ. ऋषभ पंत ने पैर में फ्रैक्चर के बावजूद अर्धशतक जड़ा लेकिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (72 रन पर पांच विकेट) ने आठ साल में पहली बार पांच विकेट चटकाकर भारत को चौथे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में 358 रन पर समेट दिया. अब भारतीय गेंदबाजों की बारी है. पंत के अलावा यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन ने भी टीम के लिए अर्धशतक जड़ा. पंत को चलने में परेशानी हो रही थी, इसके बावजूद 75 गेंद में 54 रन की पारी खेली. पंत के जज्बे की काफी सराहना हो रही है. महान सचिन तेंदुलकर ने भी पंत की तारीफ की है. इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चौथे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में दो विकेट पर 225 रन बनाए. दिन का खेल खत्म होने पर ओली पोप 20 जबकि जो रूट 11 रन बनाकर खेल रहे थे. सलामी बल्लेबाजों बेन डकेट और जैक क्रॉली ने क्रमश: 94 और 84 रन की पारी खेली. भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा और अंशुल कंबोज ने एक-एक विकेट चटकाया. भारत ने पहली पारी में 358 रन बनाए थे जिससे इंग्लैंड की टीम सिर्फ 133 रन पीछे है.
from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/Sw5C9VW
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Thursday, July 24, 2025
Home
क्रिकेट Latest News
क्रिकेट News
क्रिकेट News in Hindi
Cricket News
VIDEO: दूसरा दिन दिलेरी के नाम, पहले पंत फिर स्टोक्स को फैंस का सलाम
VIDEO: दूसरा दिन दिलेरी के नाम, पहले पंत फिर स्टोक्स को फैंस का सलाम
Tags
# क्रिकेट Latest News
# क्रिकेट News
# क्रिकेट News in Hindi
# Cricket News
Share This
About India Tv News
Cricket News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.
No comments:
Post a Comment