मैनचेस्टर. भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार से मैनचेस्टर में खेला जा रहा है. इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर मेहमानों को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. शुरुआती दिन पहली पारी में भारत ने चार विकेट खोकर 264 रन बनाए हैं. स्टंप्स के समय रवींद्र जडेजा 19 और शार्दुल ठाकुर 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने भारत को पहली पारी में अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले सत्र में इंग्लैंड के गेंदबाजों पर नियंत्रण बनाए रखा, लेकिन दूसरे सत्र में इंग्लैंड ने वापसी की और भारत को पहला झटका दिय. क्रिस वोक्स ने केएल राहुल को जैक क्राउली के हाथों कैच कराया. वह 98 गेंदों में चार चौके की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद आठ साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले लियाम डॉसन ने यशस्वी जायसवाल को हैरी ब्रूक के हाथों कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई. वह 107 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 12वां पचासा 96 गेंदों में पूरा किया. दूसरे सत्र में भारत ने तीन विकेट गंवाए. केएल और यशस्वी के अलावा चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान शुभमन गिल भी आउट हो गए. उन्हें बेन स्टोक्स ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ 12 रन बना पाए. तीसरे सत्र में ऋषभ पंत और साई सुदर्शन ने मोर्चा संभाला. दोनों ने 72 रन जोड़े, लेकिन पंत चोटिल होकर मैदान से बाहर हो गए. यहीं से भारत थोड़ा कमजोर पड़ने लगा . दूसरे दिन का पहले सेशन बहुत एक्शन से भरपूर रहेगा.
from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/kerwGqZ
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Wednesday, July 23, 2025
Home
क्रिकेट Latest News
क्रिकेट News
क्रिकेट News in Hindi
Cricket News
VIDEO: पंत की चोट के अलावा किसने दिया टीम इंडिया को सबसे ज्यादा दर्द ?
VIDEO: पंत की चोट के अलावा किसने दिया टीम इंडिया को सबसे ज्यादा दर्द ?
Tags
# क्रिकेट Latest News
# क्रिकेट News
# क्रिकेट News in Hindi
# Cricket News
Share This
About India Tv News
Cricket News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.
No comments:
Post a Comment