VIDEO: 1990 में सचिन ने बचाया टेस्ट, क्या शुभमन 35 साल बाद दोहरा पाएंगे वो कारनामा ? - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, July 26, 2025

VIDEO: 1990 में सचिन ने बचाया टेस्ट, क्या शुभमन 35 साल बाद दोहरा पाएंगे वो कारनामा ?

मैनचेस्टर. मैनचेस्टर टेस्ट में चौथे दिन दिन 311 रनों से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में बिना किसी स्कोर पर ही गिरे दो विकेट के बाद केएल राहुल (KL Rahul) और कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने शानदार बैटिंग से भारत को वापसी की राह पर धकेल दिया. इस प्रदर्शन के बाद करोड़ों भारतीय फैंस को एक हल्की आस जगी है कि आखिरी दिन टीम इंडिया मुकाबले को ड्रॉ कराने में सफल हो सकती है. और अगर ऐसा होता है, तो यह जीत से कम नहीं होगा. बहरहाल, चौथ दिने दोनों ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 174 रन की साझेदारी निभाई. और इससे उन्होंने वह कारनामा कर डाला, जो आखिरी बार भारत ने करीब 47 साल पहले किया था. और जो साल 1877 से खेले गए पहले टेस्ट से लेकर अभी तक सिर्फ तीन बार ही हुआ है.केएल राहुल की साझेदारी इस लिए वेरी स्पेशल है क्योंकि टेस्ट इतिहास में ऐसा सिर्फ तीसरी ही बार हुआ है, जब किसी बैटिंग जोड़ी ने शुरुआती 2 विकेट शून्य पर ही गिरने बाद तीसरे विकेट के लिए सौ रन की साझेदारी की. वास्तव में यह एक तरह से इस हालात विशेष में सबसे बड़ी साझेदारी है. दोनों अभी तक 172 रन जोड़ चुके हैं. इससे पहले भी ऐसा एक बार भारत के बल्लेबाजों की की तरफ से हो चुका है. इससे पहले टेस्ट इतिहास में किसी पारी में दो विकेट शून्य पर गिरने के बाद तीसरे विकेट के लिए सौ रन साल 1977-78 में भारत के ही बल्लेबाजों ने जोड़े थे. ये बल्लेबाज मोहिंदर अमरनाथ और गुंडप्पा विश्वनाथ थे. दोनों ने तब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में शून्य पर 2 विकेट गिरने के बाद तीसरे विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी की थी.

from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/PDg8BxF

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages