इंग्लैंड दौरे से बिना गेंद फेंके हो सकते है अर्शदीप , लंदन में लग चोट - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, July 17, 2025

इंग्लैंड दौरे से बिना गेंद फेंके हो सकते है अर्शदीप , लंदन में लग चोट

लंदन. लॉर्ड्स टेस्ट हारने के दो दिन आराम करने के बाद भारतीय टीम पहली बार गुरुवार को प्रैक्टिस के लिए मैदान में आई थी. इस दौरान अर्शदीप नेट में गेंदबाजी कर रहे थे. साई सुदर्शन ने अर्शदीप की तरफ गेंद खेली, जिसे रोकने की कोशिश में उनके बाएं हाथ में चोट लग गई. टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशेट ने अर्शदीप के चोट की पुष्टि की.डोएशेट ने कहा, गेंदबाजी के दौरान उन्हें गेंद हाथ में लगी. गेंद को रोकने की कोशिश में अर्शदीप के हाथ में चोट लग गई. असिस्टेंट कोच ने आगे कहा कि हमें देखना होगा कि चोट कितनी गहरी है. मेडिकल टीम उन्हें डॉक्टर के पास ले गई है, देखते हैं उसे टांके लगाने की जरुरत है या नहीं. अगले कुछ दिन हमारी आगे की प्लानिंग के लिए अहम होने वाले हैं.अर्शदीप ने अभी तक भारत के लिए टेस्ट में डेब्यू नहीं किया है, वो लंबे समय से इसके इंतजार में हैं. इस सीरीज में उन्हें मौका मिल सकता है. जसप्रीत बुमराह इस सीरीज में दो मुकाबले खेल चुके हैं, वो एक और मैच खेलेंगे. ऐसे में उनकी जगह अर्शदीप को मौका मिल सकता है. लेकिन अर्शदीप की ये चोट ज्यादा गंभीर होती है तो अर्शदीप को डेब्यू के लिए और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. अर्शदीप ने फर्स्ट क्लास में 21 मैच खेले हैं. इस दौरान अर्शदीप ने लगभग 31 की औसत से 66 विकेट चटकाए हैं.

from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/bFeISty

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages