VIDEO: वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंद पर ठोंका IPL इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, April 28, 2025

VIDEO: वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंद पर ठोंका IPL इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक

नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी…इस नाम को अब शायद दुनिया भूल नहीं पाएगी. सिर्फ 14 साल के इस बच्चे ने आईपीएल 2025 में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसपर यकीन कर पाना बहुत मुश्किल है. वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ महज 35 गेंदों में शतक ठोक इतिहास रच दिया. इस खिलाड़ी ने अपनी पारी में 11 छक्के लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 265 से ज्यादा का रहा. सूर्यवंशी ने अपनी इस पारी के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए,भव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में आईपीएल शतक ठोकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. साथ ही वो इस टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय भी बन गए हैं. इस खिलाड़ी ने यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने साल 2008 में 37 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी. दिलचस्प बात ये है कि उस वक्त वैभव सूर्यवंशी का जन्म भी नहीं हुआ था. वैसे आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक क्रिस गेल के नाम है. उन्होंने 30 गेंदों में ये कारनामा किया था.वैभव सूर्यवंशी आईपीएल करियर में पहली तीन पारियों में सबसे ज्यादा 16 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने ब्रैंडन मैक्कलम के 15 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ डाला. वैभव सूर्यवंशी एक आईपीएल मैच में सबसे कम उम्र में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय भी बन गए हैं. सूर्यवंशी ने गुजरात के खिलाफ 11 छक्के मारे, उन्होंने मुरली विजय का रिकॉर्ड तोड़ा. वैभव सूर्यवंशी एक आईपीएल पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले अनकैप्ड इंडियन भी बन गए हैं.वैभव सूर्ययवंशी सबसे कम ओवर में शतक तक पहुंचने वाले भारतीय बन गए हैं. ये खिलाड़ी 10.2 ओवर में शतक तक पहुंच गया. वैसे ये रिकॉर्ड गेल के नाम है, जो 8.5 ओवर में शतक लगा चुके थे.

from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/Dhq1ko4

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages