शुभमन गिल बाहर, सुंदर की प्लेइंग XI में वापसी, रोहित ओपनिंग में लौटे - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, December 25, 2024

शुभमन गिल बाहर, सुंदर की प्लेइंग XI में वापसी, रोहित ओपनिंग में लौटे

IND vs AUS 4th Test LIVE SCORE: भारत और ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमें 5 मैचों की सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में आमने सामने हैं. बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. भारतीय टीम मेलबर्न में 14 टेस्ट मैच खेल चुकी है जहां उसे 4 में जीत मिली है. टीम इंडिया अगर मेलबर्न में खेले जा रहे चौथे टेस्ट को जीत लेती है तो वह बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को बरकरार रख पाएगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया को अगर 10 साल बाद इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर कब्जा करना है तो उसे एक जीत और एक टेस्ट ड्रॉ करने की जरूरत है. फिलहाल 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं. भारत ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच को 295 रन से जीता था जबकि एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया ने पलटवार कर डे नाइट टेस्ट को 10 विकेट से अपने नाम किया था. वहीं गाबा में खेला गया सीरीज का तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहा था. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंगा का फैसला किया है. यशस्वी जायसवाल के साथ रोहित शर्मा ओपनिंग में वापसी करेंगे. इससे पहले तीनों टेस्ट में जायसवाल के साथ केएल राहुल ने भारतीय पारी की शुरुआत की थी.

from क्रिकेट News in Hindi, क्रिकेट Latest News, क्रिकेट News https://ift.tt/M25lHgm

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages