VIDEO: कोटा में मल्टी मेटल और दवा फैक्ट्री में लगी आग - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, May 8, 2019

VIDEO: कोटा में मल्टी मेटल और दवा फैक्ट्री में लगी आग

भीमपुरा गांव स्थित दवा फैक्ट्री में भीषण आग लगी. दोनों फैक्ट्रियों में लगी आग को दमकलों की मदद से बुझाया गया. शहर के बीच स्थित मल्टीमेटल फैक्ट्री के एक हिस्से में भीषण आग के कारण फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. बढ़ती आग को देखकर फैक्ट्री में काम छोड़कर कर्मचारी फैक्ट्री से बाहर भागे और अपनी जान बचाई. आग की सूचना पर सबसे पहले उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची उसके बाद कोटा नगर निगम के अग्निशमन केंद्र से दमकलों का पहुंचाना शुरू हुआ. आग कुछ ही देर में फैक्ट्री के बाकी हिस्सों में भी फैल गई थी. इसी बीच कोटा-झालावाड़ रोड स्थित जगपुरा के पास स्थित भीमपुरा गांव में स्थित दवा फैक्ट्री में भी आग लग गई. ऐसे में अग्निशमन विभाग ने कोटा से तीन दमकलों को मौके पर भेजा और वहां भी फैक्ट्री में लगी आग बुझाई गई.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2PQVoMg

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages