भरतपुर के रुदावल कस्बे में थाने पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने नशे की हालत में सरकारी जीप से राह चलते एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी. नशेबाज पुलिसकर्मी का नाम गज्जो है. गनीमत यह रही थी कि बाइक सवार को किसी तरह की चोट नहीं लगी . घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस की जीप को लोगों ने घेर लिया. मौका देखते ही जीप चालक पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर थानाधिकारी मुकेश गुर्जर मौके पर पहुंचे और हालात की जानकारी ली. थाना अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को भी घटना से अवगत कराया. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मी गज्जो को लाइन हाजिर करने के आदेश जारी कर दिए हैं. गज्जो के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2E3vFLK
No comments:
Post a Comment