हाड़ौती संभाग में पिछले दो दिनों से साइक्लोन बनने से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. क्षेत्र में धूल भरी तेज आंधी चलने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा. मौसम विभाग के विशेषज्ञ के मुताबिक बंगाल की खाडी से चली हवाओं के असर से ऊपरी हवाओं का चक्रवात बना हुआ है. यही कारण है कि शनिवार को भी संभाग के कोटा शहर में दिनभर की भीषण गर्मी पडने के बाद शाम 6 बजे के करीब मौसम ने पलटा खाया, 20 किलोमीट प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली. शहर व आसपास के इलाके में बूंदाबांदी हुई. इस कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को का पारा 39.7 डिग्री रिकाॅर्ड हुआ जो 40 डिग्री के नीचे पहुंचा. शुक्रवार तक अधिकतम तापमान का पारा 40.5 डिग्री था. (रिपोर्ट- अर्जुन अरविंद)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2Jh0dwY
No comments:
Post a Comment