VIDEO: प्री बीएसटीसी परीक्षा में केंद्रों पर सरकारी कर्मचारी लगाने पर कॉलेज संचालकों का हंगामा - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, May 11, 2019

VIDEO: प्री बीएसटीसी परीक्षा में केंद्रों पर सरकारी कर्मचारी लगाने पर कॉलेज संचालकों का हंगामा

बीकानेर में प्री बीएसटीसी परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सरकारी केंद्राधीक्षक व वीक्षक लगाने के विरोध में निजी स्कूल व कॉलेज संचालको ने हंगामा किया कर प्राचार्य का घेराव किया. 26 मई को होने वाली प्री बीएसटीसी (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट ) परीक्षा में निजी कॉलेज व स्कूल संचालको ने परीक्षा सेंटर में संबंधित शिक्षक को ही केंद्राधीक्षक लगाने की मांग की. इनका कहना था कि हमेशा परीक्षा के दौरान संबंधित परीक्षा सेंटर के शिक्षकों को ही केंद्राधीक्षक और वीक्षक लगाया जाता है लेकिन इस बार नियमों में बदलाव किया गया है जो ठीक नही है. अगर सरकारी केंद्राधीक्षक ही लगाने हैं तो फिर परीक्षा सेंटर भी निजी शिक्षण संस्थानों के बजाय किसी अन्य स्थानों पर बना दिए जाएं. सरकारी केंद्राधीक्षक लगाना यह दर्शाता है कि विभाग को निजी शिक्षण संस्थानों पर भरोसा नहीं है. इससे उनकी साख खराब हो रही हैं.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2PXjuoL

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages