VIDEO: बीजेपी के छलावे में नहीं आने वाली जनता- वैभव गहलोत - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, May 7, 2019

VIDEO: बीजेपी के छलावे में नहीं आने वाली जनता- वैभव गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र और जोधपुर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत सपरिवार आज अलसुबह राजसमंद के नाथद्वारा पंहुचे और अपने आराध्य भगवान श्रीनाथजी मंदिर मे ग्वाल झांकी के दर्शन कर जीत की कामना की. इस मौके पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. न्यू कोटेज मे कुछ देर विश्राम के बाद वे सीधे पुष्टिमार्ग की प्रधानपीठ श्रीनाथजी पंहुचे और ग्वाल झांकी के दर्शन किए. मंदिर परंपरानुसार उनका और पूरे परिवार का समाधान करवाकर स्वागत किया गया और मंदिर की ओर से माला, प्रसाद ,ईकलाई उन्हे भेंट किए गए. इस दौरान वैभव गहलोत ने लोकसभा चुनावों मे राजस्थान की पूरी 25 सीटों पर कांग्रेस की जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि जनता अब जाग चुकी है और बीजेपी के छलावे में नहीं आने वाली. उन्होंने राजस्थान में कांग्रेस के कुछ समय में हुए कार्यों को लेकर जनता में उत्साह बताया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2ZXMjWx

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages