नागौर व आसपास के गांवो में सप्लाई होने वाले इंदिरा गांधी नहर के पानी की डिमांड गर्मी में बढ़ गई है. गर्मी में पानी की खपत अधिक होने के चलते नहर परियोजना के नागौर डैम पर पानी के टैंकरो की लंबी कतारें लगी नजर आ रही है. इसका बड़ा कारण यह है कि नागौर शहर में घरों के नलो में सप्लाई होने वाले नहरी पानी की अापूर्ति व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है. नहरबंदी के दौरान लोगों में त्राहिमाम की स्थिति थी लेकिन यह उम्मीद थी कि 25 अप्रैल को नहरबंदी समाप्त होने पर हालात सुधरेंगे, लेकिन नहरबंदी समाप्त होने के पांच दिन बाद भी सप्लाई सुचारू नहीं हुई है. मजबूरी में लोगों को टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है और लोगो को प्रति टैंकर 600 से 1000 हजार रुपए देने पड़ रहे हैं.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2XV5QVN
No comments:
Post a Comment