VIDEO: पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक में अचानक लगी आग - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, May 10, 2019

VIDEO: पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक में अचानक लगी आग

जोधपुर के डांगियावास थाना क्षेत्र में स्थित डारो की ढाणी के नजदीक स्थित एक पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई. आग लगने के बाद पेट्रोल पंप सहित पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. लोगों ने तुरंत आग पर काबू पाने का प्रयास किया साथ ही दमकल विभाग को तुरंत सूचित किया. मौके पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. दरअसल इस ट्रक में केमिकल के ड्रम लदे थे और ड्राइवर खलासी कहीं भोजन करने के लिए गए हुए थे. इतने में अचानक ट्रक जल उठा. इस हादसे में ट्रक व उसमे भरा माल पूरी तरह से जलकर खाक हो गया. गनीमत रही कि आग आस-पास नहीं फैली, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2WzFecJ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages