VIDEO: जोधपुर में खाना बनाते सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, May 3, 2019

VIDEO: जोधपुर में खाना बनाते सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

जोधपुर के सेतरावा स्थित जैतसर गांव में गुरुवार को शादी समारोह में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया. 6 मई को घर में शादी होनी थी लिहाजा शादी समारोह में आए मेहमानों के लिए खाना बन रहा था कि अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई साथ ही दो अन्य बुरी तरह घायल हो गए. ब्लास्ट के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. इस बीच देचू व सेतरावा पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया. गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मृत व्यक्ति चेराई निवासी अर्जुनराम है जबकि अन्य रिश्तेदार चेनाराम व सरूपाराम घायल हैं. (रिपोर्ट- ललित)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2GZumhQ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages