प्रतापगढ़ विधायक रामलाल मीणा के कार्यकर्ताओं के साथ जमकर ठुमके लगाते हुए डांस वीडियो वायरल हो रहे हैं। प्रतापगढ़ विधानसभा सीट पर निर्वाचित हुए युवा विधायक रामलाल मीणा ने प्रतापगढ़ वासियों के बीच में खास तौर पर युवाओं के बीच में खासी जगह बनाई है। विधायक रामलाल मीणा की युवाओं में लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है जब भी विधायक रामलाल मीणा युवाओं के बीच में पहुंचते हैं तो युवाओं की जिद पर उनके साथ जमकर डांस करने लगते हैं, युवाओं के साथ जमकर ठुमके लगाते हैं।दरअसल विधायक बनने से पूर्व उनकी राजनीति का केन्द्र युवा ही रहे हैं और यही कारण रहा कि विधानसभा चुनाव में युवाओं ने जमकर रामलाल मीणा का साथ दिया और 25 वर्षों के बाद रामलाल मीणा के दम पर कांग्रेस प्रतापगढ़ विधानसभा सीट पर काबिज हो पाई. ( प्रतापगढ़ में अशोक की रिपोर्ट )from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2Ym1vv2
No comments:
Post a Comment