VIDEO: लोक कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुति के साथ हुआ कृष्ण महोत्सव का आगाज - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, May 12, 2019

VIDEO: लोक कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुति के साथ हुआ कृष्ण महोत्सव का आगाज

माउंट आबू में आयोजित कृष्ण महोत्सव के प्रथम दिन माउंट आबू की नक्की झील पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्थान के लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी. कार्यक्रम के दौरान जहां माउंट आबू उपखंड अधिकारी द्वारा लिखित ‘म्हारे मनडे रा मोरिया कद आवेला तू’गीत की प्रस्तुति लोक कलाकारों ने दी. वहीं कार्यक्रम में वायु सेना के सीओ राजवीर सिंह, सीआरपीएफ आईजी के एस भंडारी, उपखंड अधिकारी डॉक्टर रविंद्र गोस्वामी भी मौजूद रहे. आयोजित किए गए कार्यक्रम में जहां पिछली बार यह कार्यक्रम माउंट आबू के पोलो ग्राउंड में आयोजित किया जाता था, लेकिन इस बार प्रशासन ने निर्णय लेते हुए इस कार्यक्रम को माउंट आबू की नक्की झील पर आयोजित किया है. वहीं माउंट आबू की इन हसीन वादियों में राजस्थान के तराने गूंजते हुए नजर आ रहे हैं. जिसका आने वाला पर्यटक आनंद ले रहे हैं.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2YlyWxM

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages