बीकानेर में तेज गर्मी के तीखे तेवर लगातार जारी हैं. गर्मी से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं. घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है. दिन का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहने से लोगों के पसीने छूट रहे हैं. इस समय नौतपा चल रहा. दिन में कोई भी बिना काम के घर से बाहर नहीं निकल रहा है. लोग ठंडे पदार्थों की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं. फिलहाल आगामी दिनों में भी गर्मी के तेवर तीखे ही रहने के अनुमान हैं. अभी लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी. बीकानेर की गर्मी का जायजा NEWS 18 के संवाददाता सतवीर सिंह राठौड़ ने लिया है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2HFyZ1V
No comments:
Post a Comment