VIDEO: धौलपुर में डम्पर में लगी आग, एनएच-3 पर लगा जाम - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, May 8, 2019

VIDEO: धौलपुर में डम्पर में लगी आग, एनएच-3 पर लगा जाम

धौलपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के एनएच तीन पर सागरपाड़ा पुलिस चौकी के पास एक डम्पर जलकर खाक हो गया. डम्पर में आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची सागरपाड़ा चौकी पुलिस ने फायर बिग्रेड की गाड़ी बुला कर आग पर काबू पाया. मामले की जानकारी देते हुए सागरपाड़ा चौकी प्रभारी प्रद्युमन सिंह ने बताया कि सड़क बनाने वाली पाथ कंपनी का डम्पर मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के देवपुरी बाबा मंदिर के पास स्थित हॉटमिक्स प्लांट से गर्म गिट्टी भरकर भरतपुर में हो रहे सड़क निर्माण कार्य के लिए ला रहा था. चंबल पुल पर पहुंचते ही अचानक डम्पर में आग लग गई. फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी से पानी डालने के बाद भी गर्मी और तेज हवा की वजह से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. जिसके बाद फिर से फायर बिग्रेड की गाड़ी को बुलाया गया. दूसरी बार पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने डम्पर के पहियों पर पानी डालकर आग पर मुश्किल से काबू पाया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2DV9EyV

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages