राजस्थान के डूंगरपुर जिले की 17 बेटियों के प्रदेश स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में 31 गोल्ड मेडल जीतकर लौटने पर शहरवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया. नगर परिषद सभागार में उनका अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ. आबू में प्रदेश स्तरीय कराटे चैम्पियनशिप में शहर को 10 गोल्ड, 17 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मैडल दिलावाने वाली कराटे क्लास की 17 बेटियों का फूलमाला और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. नगर परिषद द्वारा संचालित कराटे क्लास की बेटियों ने प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में अपना लोहा मनवाते हुए ये साबित कर दिया कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं. परिजनों ने बेटियों को मंच दिलाने के लिए सभापति और कराटे कोच का आभार जताया है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2VLYWol
No comments:
Post a Comment